आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कुल 53 मामले आये, 03 मामलों का मौके पर निस्तारण।
आजमगढ़ 17 नवंबर-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कोविड-19 के गाईडलाइन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील मेंहनगर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कुल 53 मामले आये, जिसमे से 03 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 50 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। प्राप्त मामलों में 21 राजस्व के, पुलिस के 09, विकास के 07, सिंचाई के 05, नगर पंचायत के 03, पीडब्ल्यूडी के 05, आरईएस के 02 तथा आपूर्ति के 01 मामले शमिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा, इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसडीएम मंेहनगर प्रियंका प्रियदर्शी, सीओ सिटी राजेश कुमार तिवारी, सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी, तहसीलदार मेंहनगर पवन कुमार सिंहत सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।