आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 नवंबर-- जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता ने जनपद के समस्त किसान भाइयों को अवगत कराया है कि विभिन्न पारिस्थिकीय संसाधनों द्वारा कीट/रोग नियंत्रण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में लघु एवं सीमान्त कृषकों को मानव चालित एवं शक्ति चालित कृषि रक्षा यंत्रों को अनुदान पर वितरित करने की व्यवस्था है।योजना में वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष निर्धारित कृषि रक्षा यंत्रों की बुकिंग की जायेगी। विभाग द्वारा निर्धारित किये गये लक्ष्यों के सापेक्ष जनपद के इच्छुक किसान मानव चालित एवं शक्ति चालित कृषि रक्षा यंत्रों की बुकिंग करा सकते है। इसके लिये कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक विभागीय पोर्टल की साइड www.upagriculture.com पर योजना में कृषि रक्षा मंत्र का चयन करते हुए बुकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है। कृषि रक्षा यंत्रों यथा मानव चालित यंत्रों पर मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम रु0 1500 प्रति यंत्र तथा शक्ति चालित यंत्रो पर मूल्य का 50 प्रतिशत, अधिकतम रु0 3000 प्रति यंत्र अनुदान देय है।
उन्होने कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक अपने नजदीकी साइबर कैफे या अपने सुविधानुसार दिनांक 03 नवम्बर 2020 को प्रातः 11 बजे से योजना का चयन कर कृषि रक्षा यंत्रों की बुकिंग कर सकते एवं अनुदान का लाभ ले सकते हैं।