आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। दिनांक 05.11.2020 को श्री गोरख निषाद पुत्र स्व0श्यामधनी निषाद निवासी ग्राम चालाकपुर थाना रौनापार ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 22.10.2020 को चक्की की दुकान से मेरे लड़के का मोबाइल अपाचे से आये दो व्यक्तियो द्वारा चुरा लिया गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 220/20 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचना में साक्ष्य संकलन के आधार पर दो अभियुक्त 1. लव यादव पुत्र रामकुमार 2. भीम मद्देशिया पुत्र विन्ध्यांचल मद्देशिया निवासीगण ग्राम उकरौरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ प्रकाश में आये ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित /ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष रौनापार नवल किशोर सिंह मय हमराहियन द्वारा चेकिंग की जा रही थी । उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 219/2020 धारा 380 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. लव यादव पुत्र रामकुमार 2. भीम मद्देशिया पुत्र विन्ध्यांचल मद्देशिया निवासीगण ग्राम उकरौरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ को बाजार गोसाई बघावर मार्ग सपहा पाठक मोड़ से समय लगभग 21.05 बजे रात्रि मे पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की तलाशी से चोरी गई मोबाईल फोन तथा एक अदद अवैध तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । पुलिस टीम पर जानलेवा हमले ,गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 220/20 धारा 307 भादवि बनाम गिरफ्तार दोनो अभियुक्त व मु0अ0सं0 221/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 बनाम लव यादव के पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. लव यादव पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम उकरौरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
2. भीम मद्देशिया पुत्र विन्ध्यांचल मद्देशिया निवासी ग्राम उकरौरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 220/20 धारा 307 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 221/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास अभियुक्त लव यादव
1. मु0अ0सं0 219/2020 धारा 380/411 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।
2.मु0अ0सं0 220/20 धारा 307 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।
(3) मु0अ0सं0 221/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त भीम मद्देशिया
1. मु0अ0सं0 219/2020 धारा 380/411 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।
2.मु0अ0सं0 220/20 धारा 307 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी-
1. एक अदद कट्टा 315 बोर ,एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315
2. चोरी की एक अदद मोबाईल vivo model no 1971
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह मय हमराह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।