Breaking News

सिधारी:- जुआ खेलते समय ताश के पत्ते व 3085 रूपये के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़।  दिनांक 06.11.2020 को उ0नि0 श्री बंशराज सिंह मय हमराहीगण  के विश्वकर्मा तिराहे  पर मौजूद थे  कि उसी समय  मुखबिर ने  सूचना दिये कि नरौली में दीपक चौहान के मकान मे बने कमरे के अन्दर जीत हार का बाजी लगा कर जुआ खेल रहे है ।इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ के यहा से सर्च वारण्ट प्राप्त करके उ0नि0 वंशराज  मय हमराही के साथ लेकर नरौली में दीपक चौहान के मकान पर पहुचे । मकान के अन्दर जाकर देखा गया तो एक कमरे में फूस फूसाहट की आवाज आ रही थी कि उ0नि0 कमरे के खिडकी के सुराक से अन्दर देखा को कुछ लोग गमछा बिछा कर गमछा पर कुछ रूपये व अपने अपने हाथ में तास के पत्ते से जीत हार की बाजी लगा कर सट्टे जैसा जूआ खेल रहे है । पुलिस बल द्वारा एक वारगी कमरे में घूस कर सट्टा जैसे जूआ खेल रहे ब्यक्तियो को समय 15.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार ब्यक्तियो से क्रमशः नाम पता पूछा गया तो 1. दीपक चौहान पुत्र हरिहर चौहान 2. बृजेश चौहान पुत्र गोविन्द चौहान 3.जितेन्द्र चौहान पुत्र दंगल चौहान 4. अरविन्द चौहान पुत्र अमरसिंह चौहान 5. करमवीर चौहान पुत्र हरिहर चौहान 6. मनोज चौहान पुत्र केशव चौहान नि0 गण ग्राम नरौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ बताये । मौके से अभियुक्तगण के पास से तास के 52 पत्ते तथा  3085 रुपये बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 196/20 धारा 3/4  जुआ अधिनियम  पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पुछताछ में बताया कि हमसभी लोग सट्टे जैसा जीत हार की बाजी लगा कर जूआ खेल रहे थे कि आप लोग पकड लिये है ।

और नया पुराने