आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-बरदह
आज़मगढ़। दिनांक- 06.11.2020 को उ0नि0 संजय सिह मय हमराह का0 अनुपम सिह, का0 छठ्ठू साहनी, का0 रानू सैनी द्वारा मुडहर गाँव जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिग कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति सरायमोहन आरा मशीन के पास खडा है जिसके पास अवैध हथियार है |सूचना पर पुलिस बल द्वारा मुखबीर के बताए हुए स्थान पर जैसे ही पहुंचे कि वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस बल द्वारा घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 17:00 बजे गिरफ्तार किया गया | नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सभाजीत सरोज पुत्र कन्हैया सरोज निवासी ग्राम सरायमोहन थाना बरदह जिला आजमगढ बताया | मौके पर तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा देशी 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 272/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया जा रहा है |