आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 नवंबर-- छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सिटी राजेश कुमार तिवारी व खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी निलिमा गुप्ता द्वारा तमसा नदी के किनारे स्थित गौरी शंकर घाट, दलाल घाट, कदम घाट, भोला घाट, पंच पेड़वा घाट, सिधारी घाट व एकलव्य घाट पर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट ने ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिये कि उक्त सभी घाटों की साफ-सफाई एवं बिजली की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही उन्होने स्थानीय लोगों की एक कमेटी बनाने के लिए भी निर्देश दिये, यह कमेटी छठ पूजा पर्व में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करेगी एवं उक्त सभी घाटों की साफ-सफाई आदि अन्य व्यवस्थाओं में अपना योगदान देंगे।


