Breaking News

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन, शोभा यात्रा भी निकाली गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आजमगढ़ पुलिस अधिक्षक सुधीर कुमार के दिशा निर्देश के अनुसार महराजगंज कोतवाली के प्रभारी गजानंद चौबे ने लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन देखते हुए भीड़ भाड़ वाले बाजार एरिया, बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान, के पास पुलिस बल तैनात कर दिपावली पर्व पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का डीजे न बजाने की अपील की और लोगों ने अपील को स्वीकार कर मूर्ति विसर्जन किया।
इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर, गुलाल उड़ाए और जयकारा लगाते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया। कुछ लोगों द्वारा मूर्ति विसर्जन पर डीजे बजाये जा रहे थे जिस पर उन्होंने रोक भी लगाई।
और नया पुराने