आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 13 नवंबर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-गुलाब चन्द्र के घर के आस पास, सठियांव, सदर, 2-यादव पुरवा, गौरा, मेंहनगर, 3-रमेश के घर के आस पास, न्यू टिचर कालोनी रैदोपुर, नगर पा0प0 आजमगढ़, 4-संजय श्रीवास्तव के घर के आस पास, न्यू आफिसर कालोनी रैदोपुर, नगर पा0प0 आजमगढ़, 5-डाॅ0 आरबी त्रिपाठी के घर के आस पास, लछिरामपुर, सदर, 6-हरेन्द्र के घर के आस पास, ओझौली, सदर, 7-कृष्ण कुमार के राजकीय आवास के घर के आस पास, सा0स्वा0 केन्द्र मुबारकपुर, 8-बद्री के घर के आस पास, पेवठा, सदर, 9-सोएब आलम के घर के आस पास, डुगडुगवा, सदर, 10-शिवशंकर गुप्ता के घर के आस पास, सिधारी, नगर पा0प0 आजमगढ़, 11-रवि प्रकाश के घर के आस पास, किरतपुर, सदर, 12-वीके पाण्डेय के घर के आस पास, हीरापट्टी, सदर, 13-राय टोला, बेलउ, मार्टीनगंज, 14-भूमिहार बस्ती, बरसेरवां, लालगंज, 15-गौरव पाण्डेय के घर के आस पास, जमदहा, सदर, 16-पदुमति सिंघानिया के घर के आस पास, सिविल लाइन, नगर पा0प0 आजमगढ़, 17-नमन के घर के आस पास, कोलबाजबहादुर, सदर, 18-राजेश यादव के घर के आस पास, कोल पाण्डेय, सदर, 19-एस0के0 सत्येन के घर के आस पास, रोडवेज, नगर पा0प0आजमगढ़ हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।