Breaking News

बिलरियागंज:- गोमांश के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बिलरियागंज

आज़मगढ़। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा मय फोर्स के महा अभियान के तहत भ्रमणशील रहते हुए गोवंश की सूचना पर दिनांक 07.11.2020 को समय 02.30 बजे रात को ग्राम छिछोरी थाना क्षेत्र बिलरियागंज आजमगढ़ में फौवाद के हाते पर छापा मारा गया तो अभियुक्त गण द्वारा लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया।गोली थानाध्यक्ष बिलरियागंज के कनपटी के पास से होकर निकल गयी। पुलिस पार्टी द्वारा हिकमत अमली से हाते को घेरकर दबिश दिया गया तो अभि0 फौवाद के हाते व मकान से 10 कुन्टल 42 किलो 600 ग्राम गोमांश, तीन गाय की खाल, सिंघ, कटे हुए गायों के अवशेष, 5 अदद चापड़ लोहे की, एक अदद तमंचा एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिन्दा कारतूस व दो अदद मोटर साइकिल बरामद हुआ। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर उनके अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा हैं तथा उसके फरार साथियों की सघन तलाश की जा रही हैं। 

और नया पुराने