आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अहरौला
आज़मगढ़। आज दिनांक 07-11-2020 को उ0नि0 मय हमराह का0 महेन्द्र कुमार सरोज के देखभाल क्षेत्र जांच पेण्डिग एहकमात तलाश वाछित अपराधी करता हुआ फूलवरिया बाजार मे मौजूद था कि दिनाँक 5/11/2020 को पीड़िता गगन कुमारी पुत्री रवीन्द्र सा0 अतमऊवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ मय हमराह खुद के पिता रवीन्द्र व माता उर्मिला व जीजा धर्मेद्र के उपस्थित थाना आकर एक किता प्रा0पत्र हिन्दी लिखित बादस्तखती खुद का बताते हुए बाबत अभियुक्त द्वारा 5-6 माह पूर्व से खुद के साथ छेड़खानी करते हुयेदिनांक 01/09/2020 को ढेला मारने के दौरान शोर करने पर गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटने व दिनांक 26/10/2020 को जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीयपर मु0अ0सं0172/2020 धारा323/336/354/504/506 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था । जिसके सम्बन्ध मे मुखबिर खास उसी दौरान आकर बताया कि साहब आपके मु0अ0सं0172/2020 धारा323/336/354/504/506 भा0द0वि0 सम्बन्धित बाल अपचारी गुलशन पुत्र हरेन्द्र सा0 अतमऊवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़बरामदपुर पुलिया पर खड़ा है। कहीं बाहर जाने के फिराक में है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह व मय मुखबीर खास के फूलवरिया बाजार से रवाना होकर बरामदपुर पुलिया पहुँचा तो मुखबीर खास ने दूर से ही इशारा कर बाताया कि साहब वही वह लड़का है जो आपके उपरोक्त मुकदमे में वांक्षित है कि आगे बढ़ कि हम पुलिस वालो को देखकर भागने का असफल प्रयास किया किन्तु हम पुलिस वालो द्वारा हिकमत अमली कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर बाल अपचारी गुलशन उपरोक्त को पकड़ लिया अतः कारण गिरफ्तारी बताकर आज दिनाँक 07/11/2020 को समय 09.50 बजे सुबह बरामदपुर पुलिया से वाजाफ्ता हिरासत पुलिस लेकर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।