हमीरपुर।
रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन
हमीरपुर:8 अक्टूबर 2020-----हमीरपुर के दोहरी गांव में आज जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह भदौरिया ने करगाँव दोहरी मार्ग का भूमि पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि बीते कई वर्षों से कच्चा पड़ा रोड का अब डामरीकरण होने वाला है।इस रोड के बनने से क्षेत्र के तीनों गांव के लोगों को बेहद फायदा होगा।लोगों को बरसात के पूरे 4 महीने कीचड़ से होकर निकलना पड़ता था।
जिला पंचायत योजनान्तर्गत यह रोड 1.52 लाख की लागत से 2.25 किमी बनेगा।इस रोड का निर्माण गोल्डी कन्ट्रक्शन राठ द्वारा करवाया जा रहा है।
भूमि पूजन के बाद जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह भदौरिया ने कहा कि करगांव से भुगैचा मार्ग जो 2.25 किलोमीटर रोड है यह बहुत वर्षों से कच्चा पड़ा था। जो किसी भी जनप्रतिनिधि या किसी विभाग के द्वारा नहीं बनवाया गया था।
इन तीनों गांव के दो ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान गंगासिंह करगांव ग्राम प्रधान राजेश विश्वकर्मा सहित तीनों गांव के लोगों के द्वारा विशेष आग्रह पर हमने यह मांग जिला अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत से की तब उन्होंने 1.52 लाख रू का रोड स्वीकृत किया जो हॉट मिक्सिंग के द्वारा बनवाया जाएगा ।यहां से लोगों की विशेष मांग को देखते हुए हमने भरसक प्रयास किया उसका आज नतीजा है कि आज हमने भूमि पूजन किया यह रोड आज से ही बनना स्टार्ट हो जाएगा उन्होंने कहा कि इस रोड के बनने का समय 3 महीने हैं हमारा भरसक प्रयास रहेगा कि यह रोड दो से ढाई महीने में ही बनकर तैयार हो जाए ।
इस रोड का निर्माण गोल्डी कंट्रक्शन राठ के द्वारा किया जा रहा है ।वही ग्राम प्रधान कर गांव राजेश विश्वकर्मा ने जिला अध्यक्ष सहित जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आखिरकार अब दलदल से छुटकारा मिलेगा ।
रोड बन कर काम शुरू हो जाने से ग्रामीणों में ग्रामीणों के चेहरे खिले खिले देखे भी लिख दिया ,इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सहित ग्राम प्रधान, ठेकेदार, उदित मुनीम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।मगर कुछ ही कहे राजनीतिज्ञो की माने तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय बिल्कुल नजदीक आने वाला है और ऐसे में ग्रामीणों को मिली यह सौगात राजनीतिक लिहाज से मुकेश भदौरिया के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।अब देखना यह होगा कि क्षेत्र की जनता को यह सौगात कितनी पसंद आती है,ये आने वाला समय बताएगा।