Breaking News

जीयनपुर कोतवाली के पुरानी बैरक व पुरानी बिल्डिंग की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली के पुरानी बैरक व पुरानी बिल्डिंग की नीलामी हेतु बैठक  02-11-2020 दिन सोमवार को कोतवाली परिसर में  कोतवाली प्रभारी नन्द कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आहूत की गई।जिसमें उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा बोली लगाई गई।
थाना कोतवाली जीयनपुर परिसर में पुरानी बैरक एवं पुरानी बिल्डिंग की नीलामी हेतु गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में खुली बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आशुतोष कुमार सहायक अभियंता पी डब्लू डी आजमगढ़ के सम्मुख 16 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जहां रजिस्ट्रेशन कराने का शुल्क रुपया 5000 रहा नीलामी में बोली लगाने का क्रम शाम 4:30 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें न्यूनतम बोली ₹1लाख 22000 से प्रारंभ हुई जो ₹ 1लाख 75000 पर जाकर समाप्त हुई पुरानी बैरक एवं पुरानी बिल्डिंग की लास्ट बोली मनोज कुमार सिंह आजमगढ़ के द्वारा ₹1लाख 75000 में बोली गई। जिसके तुरंत बाद 15 लोगों के पांच पांच हजार रुपए संदीप कुमार सिंह जूनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी आजमगढ़ के द्वारा वापस की गई।

बैठक में आशुतोष कुमार सहायक अभियंता, संदीप कुमार जूनियर इंजीनियर, नंद कुमार तिवारी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी के साथ सभी प्रतिभागी रहे।

और नया पुराने