आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक-16.12.2020 को थाना जीयनपुर क्षेत्र के देवापार के सोहरया वाजिदपुर में बुधवार को बकाया बिजली बिल को लेकर हुए विवाद में बिजली कर्मयों पर पिस्टल तान दिये थे।इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0स0 427/2020 धारा 186, 332,336,352 504, 506 भा0द0वि0 व 7 सीएलएल ACT व 2. मु0अ0स0 428/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत था । अभियोग में पूर्व में 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया था। दिनांक-17.12.2020 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. संजय कुमार (प्रधान) पुत्र स्व0 मग्धू उम्र 30 वर्ष 2.बादल पुत्र अगंद उम्र 20 वर्ष निवासीगण सोहरैया वाजिद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को 1. व0उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 उमेश कुमार व उ0नि0सुरेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्तो के पास एक अदद देशी पिस्टल .32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।