आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़:- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुआ कि बैठौली पुलिया के पास दो सातिर वाहन चोर खड़े है जो किसी बड़ी घटना के फिराक में है तथा उसके पास असलहा भी है ।जिसके क्रम में - प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम प्राप्त सूचना के अनुसार बैठौली पुलिया के पास जैसे ही पहुंची कि दो व्यक्ति खड़े दिखायी दिये कि हम पुलिस टीम को देखते ही उनमें से एक व्यक्ति चिल्ला कर कहा की पुलिस वाले आ गये इतने पर एक व्यक्ति ने पुलिस पर लक्ष्य बनाकर फायर झोक दिया कि पुलिस टीम अपने को बचाते हुए फायर कर रहे व्यक्ति में एक को दिनांक- 19.12.2020 समय 19.45 बजे पकड़ लिए तथा एक व्यक्ति अन्धेरा व झाड़ियो का फायदा उठाकर भाग गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 347/2020 धारा 307,41/411 IPC बनाम जमशेद उर्फ लल्ला पुत्र दीन मोहम्मद सा0 पहाड़पुर थाना कोतवाली, आजमगढ़ व जावेद पुत्र आबिद अली सा0 आसिफगंज थाना कोतवाली, आजमगढ़ तथा मु0अ0सं0 348/2020 धारा 7/25 A. Act. थाना कोतवाली आजमगढ़ बनाम जमशेद उर्फ लल्ला उपरोक्त के पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्त जमशेद उर्फ लल्ला उपरोक्त की जामा तलाशी के दौरान (1. एक अदद .315 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ) बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1. मु0अ0सं0 347/2020 धारा 307,41/411 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 348/2020 धारा 7/25 A. Act. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. जमशेद उर्फ लल्ला पुत्र दीन मोहम्मद सा0 पहाड़पुर थाना कोतवाली, आजमगढ़
बरामदगी –
1. दो अदद चोरी की मोटर साईकिल
2. एक अदद देशी कट्टा .315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1. श्री अनिल कुमार मिश्रा चौ.प्र. ब्रह्मस्थान थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. श्री विनय कुमार दुबे चौ.प्र. पहाड़पुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. का0 सद्दाम हुसैन अंसारी, थाना कोतवाली, आजमगढ़
4. का0 अरूण कुमार पाण्डेय, थाना कोतवाली, आजमगढ़