Breaking News

छात्रवृत्ति के लिए छात्र- छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी 2021 निर्धारित है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 दिसम्बर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्क्रमों में छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी 2021 निर्धारित है। 
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के कक्षा 11-12 तथा अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के संस्थाओं को सूचित किया है कि आप अपने स्तर से संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सूचित कर दें कि 10 जनवरी 2021 तक अपने छात्रवृत्ति का फार्म आनलाइन आवेदन पूर्ण करें, जिससे समय से छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो सके।

और नया पुराने