आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: 18 दिसंबर-- सगड़ी तहसील में अभिभाषक समिति के 9 पदों पर होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को कुल अट्ठारह लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
दाखिल पर्चो पर 22 दिसंबर को आपत्ती आमंत्रित की गई है। 23 दिसंबर को पर्चे की जांच, 24 दिसंबर को वापसी और 30 दिसंबर को मतदान होगा।
अभिभाषक समिति सगड़ी के चुनाव अधिकारी मणिकेश्वर मिश्र ने बताया कि- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 9 पदों पर चुनाव होना है। चुनाव दाखिले के दिन शुक्रवार को कुल 18 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सिंह और ओमकार नाथ त्रिपाठी। उपाध्यक्ष पद के लिए परमहंस मौर्य, सुखदेव दुबे, अखिलेश राय, सुधीर कुमार राय और हरेंद्र बहादुर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
मंत्री पद के लिए सूर्यभान यादव और पतिराम यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश यादव ने पर्चा भरा है। संयुक्त मंत्री पद के लिए राजेश राय संजय कुमार वेद प्रकाश शुक्ला तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए राजेश सिंह कृष्ण चंद्र पांडे अरुण कुमार सिंह और भीम यादव ने अपनी दावेदारी पेश की है।