Breaking News

बरदह: परचून की दुकान पर गांजा बेचने समय 950 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

 आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांक 22.12.2020 को उ0नि0 राजबहादुर यादव मय  हमराह का0 कृष्णचन्द्र, का0 गोपाल रजक का0 मनोज कुमार तिवारी व का0 अमरनाथ शर्मा के साथ देखभाल करता हुए मुक्तिपुर बाजार में मौजूद थे । पुलिस बल आपस में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण एवं रोकथाम के बारे में आपस में बात चीत कर रहे थे कि उसी समय जरिये मुखबीर सूचना मिली ग्राम नरवे में दारा सिंह परचून की दुकान किया है, परचून का सामान बेचता है तथा परचून के दुकान के आड में गांजा पीने वालों को चुपके से नाजायज गांजा भी बेचता है । जल्दी करने पर उक्त व्यक्ति नाजायज गाँजा के साथ पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मुखबीर को साथ लेकर मुक्तिपुर बाजार से ग्राम नरवे पहुँचकर मुखबीर खास को साथ लेकर दारा सिंह के दुकान की तरफ बढ़े  कि दुकान के पास पहुंचकर मुखबीर गांजा बेचने वाले व्यक्ति के तरफ इशारा करके हट बढ़ गया । पुलिस बल द्वारा  दारा सिह के परचुन की दुकान पर एक बारगी पहुँचकर दुकानदार को घेर लिया गया । जो अचानक पुलिस बल को देखकर हडबडाते हुए एक टीन के डिब्बा में से एक हरे रंग की पन्नी में रखे सामान को निकालकर दोनों हाथों के बीच में लेकर चादर के अन्दर छिपाकर अपने घर के अन्दर भागना चाहा कि उसे उ0नि0 व हमराही कर्म0गणों की मदद से समय 19.10 बजे पकड़ लिया गया । पकडे गये व्यक्ति से इसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दारा सिंह पुत्र स्व0 बृजवासी सिंह ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया । जिसके कब्जे से 950 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-315/2020 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अन्य अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मै गांजा बेचकर अपना व अपने परिवार के लोगो का भरण पोषण करता हूँ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 315/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

दारा सिह पुत्र स्व0 वृजवासी सिह ग्राम नरवे  थाना बरदह आजमगढ।

बरामदगी

950 ग्राम गांजा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री राजबहादुर यादव , का0 मनोज तिवारी , का0 गोपाल रजक ,  का0 अमरनाथ शर्मा का0 कृष्णचन्द्र थाना बरदह जनपद आज़मगढ़।


और नया पुराने