Breaking News

तहबरपुर:- अवैध गांजा के साथ शातिर लूटेरा गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-तहबरपुर

आज़मगढ़। आज दिनांक 20.12.2020 को  SHO देवानन्द मय हमराह व0उ0नि0 बसन्तलाल , हमराह को मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि नुरुद्दीनपुर बाजार में यूनियन बैंक जाने वाली रोड तिराहे पर एक व्यक्ति  हाथ में झोला लिये हुए खडा है । किसी साधन का इन्तजार कर रहा है । झोले में नाजायज गांजा हो सकता है । यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है । नही तो वहां से व हट बढ सकता है । मुखबिर की सूचना से हमराह व0उ0नि0 व कर्म0गण को अवगत कराकर मुखबिर को मौके पर ही छोड़कर नुरुद्दीनपुर तिराहे के पास  पहुचा तो घने कोहरे के बीच एक व्यक्ति हाथ मे झोला लिए हुए खड़ा दिखाई दिया ।नजदीक जाकर पकड़ने की कोशिश की गयी तो हम पुलिस वालो को देखकर बैक की तरफ भागने लगा कि आवश्यक बल प्रयोग करके तिराहे से करीब 50 कदम की दुरी पर उसे पकड़ लिया गया । नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम अजय यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम रघुनाथपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ बताया । जामा तलाशी ली गई तो दाहिने हाथ मे लिए हुए प्लास्टिक के एक झोले में सवा किलो (1250 ग्राम ) नाजायज गांजा बरामद हुआ कि कारण गिरफ्तारी बताते हुए तथा नियमों का पालन करते हुए अभियुक्त अजय यादव उपरोक्त को समय करीब 7.10 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया तथा बरामदशुदा माल को कब्जा पुलिस मे लिया गया ।  गिरफ्तारी  व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 90/20 धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट पंजीकृत किया गया है ।अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । 

और नया पुराने