Breaking News

तमंचा व कारतुस के साथ चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़। दिनांक 20.12.2020 को  उ.नि.अतीक अहमद मय हमराह  तियरा मोड़ के पास मामुर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति के.के.उर्फ नीरज राजभर जो कुछ दिन पहले जमुखा ग्राम में आद्या प्रसाद सिंह के घर से धान चोरी किया था उस धान को बेचने के लिए जमुखा से मेहनाजपुर बाजार की तरफ जा रहा है उसके पास अवैध असलहा भी है ग्राम जमुखा जाने वाले रास्ते पर जा रहा था की अम्बेडकर मूर्ति से थोडा पहले बनी पुलिया पर ईट भट्टे के पास एक व्यक्ति बोरी में कुछ लिए बैठा था।पुलिया के पास गाडी पहुँचते ही  पुलिया पर बैठा व्यक्ति अचानक पुलिस की गाडी देखकर भागने लगा कि हमराही कर्मचारीगण की मदद से करीब 25 से 30 कदम भागते भागते घेरकर पकड लिया गया । पकडे गए व्यक्ति का नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो बार-बार गलती की माफी मांगते हुए अपना नाम के.के.उर्फ नीरज राजभर पुत्र स्व. रामलखन उर्फ घूना ग्राम जमुखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया तथा यह भी बताया कि साहब  तमंचा व कारतूस लिया हूँ । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। 

और नया पुराने