Breaking News

जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों की समीक्षा व समन्वय बैठक आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 28.12.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में ए0एच0टी0यू/ एस0जे0पी0यू0 के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक यातायात की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण  अधिकारियों  की समीक्षा व समन्वय बैठक आयोजित की गयी।जिसमें शासन के विभिन्न विभागों यथा श्रम विभाग, डिप्टी सीएमओ, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सी0डब्लू0सी0 आदि के जनपद स्तर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया तथा रोजा, आली, चाइल्ड लाईन(1098), अभया महिला सेवा संस्था, श्री रामानन्द सरस्वती पुस्कालय जोकहरा के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। उक्त बैठक में नाबालिक बच्चों तथा बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गयी । भिक्षा के सम्बन्ध में एव गुमशुदा बच्चों  की बरामदगी हेतु  बाल कल्याण अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

और नया पुराने