आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के आज श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी प्राचार्य डॉ राम अवध सिंह यादव ने स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के प्रारंभ होने पर नीतीश कुमार जायसवाल विभागाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके विभाग का उद्घाटन किया।
उद्घाटन करते हुए डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने कहा कि- इस विभाग के खुल जाने से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में विद्यार्थियों को प्रवेश मिलने से महाविद्यालय की गरिमा में श्री वृद्धि हुई है । नितेश कुमार जायसवाल एक होनहार और योग्य प्राध्यापक हैं, इनके निर्देशन में यह विभाग अपने छात्रों के माध्यम से समाज और देश के विकास में अपना योगदान करेगा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विभाग के छात्र उपस्थित रहे।
नीतेश कुमार जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।