आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। शहर के शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित जनपदीय अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी संगठन के अध्यक्ष शैलेश राय की अध्यक्षता में हुई।
यह कार्यक्रम बाबू विश्राम राय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में बोलते हुये डॉ0 अखिलेश चन्द्र एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षा संकाय श्री गाँधी पी जी कॉलेज, मालटारी, ने कहा कि- बाबू विश्राम राय एक स्वतंत्रता सेनानी, ईमानदार, कर्तव्य निष्ठ , सोसलिस्ट नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर सिंह के राजनीतिक गुरु थे। आपकी एक आदमकद प्रतिमा जो कलेक्टरी चौराहे पर स्थापित है, वह इस बात का प्रमाण हैं कि हमे अच्छे कार्य हमेशा करना चाहिये।विशिष्ट वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ0 गीता सिंह 'शिक्षक श्री'एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग डी ए वी पी जी कॉलेज, ने कहा कि- हजारों वर्ष नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा। बाबू विश्राम राय ने आजमगढ़ का मान सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है। मैं उनके कदमों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूँ।
कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य शिक्षक और शिक्षा विद उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश सिंह की महती भूमिका रही।कार्यक्रम को पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने भी सम्बोधित किया। सभी ने श्रद्धा सुमन बाबू विश्राम राय के चरणों मे रखा।
