Breaking News

जीयनपुर नगर पंचायत का विकास मेरे जीवन का लक्ष्य- दीपक गुप्ता

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: 21 दिसंबर-- जीयनपुर नगर पंचायत में स्वर्गीय खुरमुल्ली गुप्ता के असामयिक निधन के बाद उनके चाहने वाले मायूस हो गए थे, और उम्मीद लगाए बैठे थे, कि- उनकी खोई हुई विरासत को कैसे सहेजा जाए, ऐसे में उनके चाहने वाले खुरमुल्ली गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता से मिलकर नगर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराते रहें, लेकिन नगर पंचायत की राजनीति में दीपक गुप्ता ने कभी कदम नहीं रखा था इसलिए वह अनजान रहे।
अंततः दीपक गुप्ता ने जनता की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया कि- नगर पंचायत जीयनपुर के लोगों की सेवा करके वह अपने पिता के सपनों को साकार करेंगे। 
नगर पंचायत के लोगों ने बताया कि- मोहल्ला बाजार खास में स्थित छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। आए दिन लोग घायल हो जाते थे, और चोट भी लग जाती थी। इसके साथ ही कभी-कभी आवागमन बाधित हो जाता था।
दीपक गुप्ता ने इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अपने निजी खर्च से क्षतिग्रस्त पुलिया के जीर्णोद्धार का बेड़ा उठाया और आज उन्होंने क्षतिग्रस्त छोटी पुलिया को बनवाना शुरू किया।
इस दौरान मौके पर मौजूद दीपक गुप्ता ने बताया कि- मेरे पिताजी नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन जब तक रहे तब तक उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके निस्तारण का भरपूर प्रयास किया, उनका सपना था जीयनपुर नगर पंचायत खुशहाल और समृद्धि हो, पिताजी के सपनों को साकार करने के लिए मैंने यह कदम उठाया है, जीयनपुर नगर पंचायत का विकास ही अब मेरे जीवन का लक्ष्य है।
आसपास के लोगों ने दीपक गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि- वह अपने पिता के कदमों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी।

और नया पुराने