Breaking News

एलईडी वैनों को हरी झण्डी दिखाकर आयुष विद्या के प्रचार प्रसार करने हेतु किया गया शुभारम्भ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 दिसम्बर-- दिनांक 20 दिसम्बर 2020 को उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी लखनऊ आयुष विद्या के प्रचार प्रसार हेतु आयुष विभाग उत्तर-प्रदेश द्वारा भेजी गयी दो एलईडी वैन का शासन के निर्देशानुसार जनपद आजमगढ़ में संचालन हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आजमगढ़ एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी आजमगढ़ द्वारा संयुक्त रुप से दोनों एलईडी वैनों को हरी झण्डी दिखाकर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर आजमगढ़ के प्रांगण से जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों एवं क्षेत्रों में आयुष विद्या के प्रचार प्रसार करने हेतु शुभारम्भ/रवानगी किया गया। 
उक्त एलईडी वैन के माध्यम से आयुर्वेदिक होम्योपैथिक यूनानी योग आदि के द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं अन्य बिमारियों से बचाव हेतु उपाय एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की जानकारी एवं जागरुकता को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। 
माननीय प्रधानमंत्री/माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय आयुष मंत्री के स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आयुष विद्या को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दोनों एलईडी वैन जनपद आजमगढ़ के सभी ब्लाकों, तहसील एवं ग्रामीण अंचलों में एक माह तक भ्रमण करेगी। 

और नया पुराने