Breaking News

किसानों के सम्मान में सपा मैदान में सपाइयों ने निकाली पदयात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पदयात्रा के दौरान कई गांवों में सभा करके किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करने की  भरी हुंकार।

सगड़ी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता किसानों के साथ किसान बिल के विरोध में आंदोलनरत हैं। साथ ही गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विधानसभा सगड़ी क्षेत्र के बेरमा गांव से होते हुए हरसिंगपुर गांव में किसानों के समर्थन में सपा के वरिष्ठ नेता जयराम सिंह पटेल के नेतृत्व में गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के पक्ष में पदयात्रा निकाली इस पदयात्रा के दौरान एक छोटी सी सभा का आयोजन पालपट्टी गांव हरसिंहपुर में आयोजित किया गया। 
सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता रामाश्रय राय ने कहा कि- अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा की प्राथमिकता में गरीब किसान नहीं है। बल्कि कॉरपोरेट घरानों का हित साधना है। कड़ाके की ठंड में हजारों किसान खेती बचाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कई लोग तो अपनी जान भी गवा बैठे हैं। लेकिन भाजपा सरकार अंधी बहरी सरकार बनी हुई है। दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की भी कोशिश हो रही है। प्रधानमंत्री और उनके मंत्री भाजपा के छोटे बड़े सैकड़ों नेता कृषि सुधार अधिनियम के पक्ष में प्रचारक बनकर किसानों के खिलाफ मैदान में उतर कर आए भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए दमन का सहारा लिया है। किसानों पर या उनके समर्थन में खड़े लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और कितने लोग जेल की सलाखों के पीछे भेज दिये गयें हैं।
वरिष्ठ सपा नेता जयराम सिंह पटेल ने कहा कि- जब तक यह सरकार काला कानून वापस नहीं लेगी तबतक सपा के कार्यकर्ता और नेता चुप बैठने वाले नहीं हैं। सरकार को हर हाल में काला कानून को वापस लेना होगा। 
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि भाजपा के लोग विपक्षी दलों पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हैं उनसे हम यह पूछना चाहते हैं की देश की कौन सी  ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव जीत जाती है सभी पार्टियों को किसान और मजदूर वोट देकर जीताते हैं तो हमारा यह कर्तव्य हैं कि किसान के आंदोलन उसका सहयोग करना। जब तक यह सरकार काला कानून वापस नहीं लेगी तबतक सपा के कार्यकर्ता और नेता चुप बैठने वाले नहीं हैं। सरकार को हर हाल में काला कानून को वापस लेना होगा। 
सपा के युवा नेता अनुराग यादव ने कहा कि- नए कृषि कानून से देश में जमाखोरी के साथ बेतहाशा महंगाई बढ़ेगी। नया कृषि कानून देश को गुलामी के रास्ते पर ले जायेगा, इस काले कानून से किसान ही नहीं देश की जनता को भी भारी कष्ट उठाना पड़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन मिर्जा मसूद बेग ने किया।
इस दौरान डॉक्टर अशहद इदरीश, बृजेश यादव, श्रीकांत यादव, हारून खान, हंसराज चौहान, जितेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने