आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। आज दिनांक 19/12/20 को उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण के थाने से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, पेंडिग विवेचना, तलाश वारंटी तलाश वांछित व विवेचना हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दुर्गेश पुत्र छोटेलाल पासवान सा0 मोलनापुर पृथ्वीपाल थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ़, रग्घुपुर (डिप्टी की छावनी) के पास मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक मे खड़ा है, यदि शीघ्रता किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं । उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते रग्घुपुर (डिप्टी की छावनी) के पास आया जहाँ पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया हम पुलिस वाले खड़े हुए व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिये । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम दुर्गेश पुत्र छोटेलाल पासवान सा0 मोलनापुर पृथ्वीपाल थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़े गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 363, 366, 376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट का अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 10.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । दौराने गिरफ्तारी मा0 उच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया है । अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना जरिये उचित माध्यम अभियुक्त के बड़े भाई अनिल पासवान को दिया गया ।