आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव में 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है,
बच्ची के पिता ने रौनापार थाने में तहरीर देते हुए गांव के दो युवकों के ऊपर आरोप लगाया है कि- प्रेम चन्द यादव S/O श्री रामवचन यादव (2) कन्हैया यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासी गण देवारा खास राजा थाना रौनापार आजमगढ़ द्वारा वादी की बहन उम्र-15 वर्ष के साथ गन्ने के खेत मे मुँह मे कपड़ा ठूस कर जोर जबरदस्ती व बलात्कार किया गया है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 241/2020 धारा 376डी/120 बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
आज 20 दिसंबर को थानाध्यक्ष रौनापार नवल किशोर सिंह द्वारा मय फोर्स को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण (1) प्रेम चन्द यादव S/O रामवचन यादव (2) कन्हैया यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासीगण देवारा खास राजा थाना रौनापार को नैनीजोर तिराहा से समय लगभग 11.10 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
