Breaking News

समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज की बैठक नन्दिनी मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन संजय मिश्रा ने किया।
स0पा0 के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार, मजदूर सभी त्रस्त हैं। मॅहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार किसानों की जमीन पूॅजीपतियों को देना चाहती है। आम आदमी को धर्म व जाति में उलझाकर अडानी व अम्बानी को जमीन का मालिक बनाना चाह रही है।
संजय मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी धर्म जाति के लोगों का सम्मान है तथा काम होते हैं। समाजवादी पार्टी जातिवाद में विश्वास नहीं रखती है। भाजपा की सरकार में एक जाति विशेष के लोगों का काम हो रहा है।
स0पा0प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नन्दिनी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का शोषण कर रही है। ब्राह्मण समाज के लोगों का एनकाउन्टर किया जा रहा है। समाज के लोगों की प्रापर्टी को बर्बाद किया जा रहा है। वहीं पर एक जाति विशेष के अपराधियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, जिसके कारण अपराध बढ़ रहा है। स0पा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जिनके यहाॅ अन्याय नहीं है। सभी जाति का सम्मान करते हैं। बहुसंख्यक ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है।
बैठक के पश्चात नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि दिनांक 28.12.2020 को प्रातः 10 बजे नेहरू हाल में नवनिर्वाचित शिक्षक एम0एल0सी0 श्री लालबिहारी यादव जी का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, एम0एल0सी0, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व एम0एल0सी0, विधानसभाओं के अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचयतों के चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रमुख, फ्रन्टल संगठनों अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण, कार्यकर्तासाथी उपस्थित रहेंगे।

और नया पुराने