Breaking News

दीदारगंज:- मोबाईल व नगदी के साथ तीन चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़। पवन कुमार यादव पुत्र जवाहर लाल सा0 करुई थाना दीदारगंज आजमगढ मय हमराह ग्राम प्रधान पिपरौला अशोक राजभर पुत्र बनारसी राजभर व जिन्तेन्द्र राजभर पुत्र बुझारत राजभर ग्राम करुई ग्राम प्रधान ग्राम करुई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ मय अभियुक्त रवि राजभर पुत्र लालचन्द्र राजभर सा0 पिपरौला थाना दीदारगंज द्वारा दाखिला एक किता तहरीर वावत खुद के घर के उपर चढकर कमरे मे घुसकर,कमरे मे रखा हुआ मोबाईल व तीन हजार रुपये चुरा कर ले जाने तथा शोर गुल सुनकर आसपास के लोगो द्वारा अभियुक्त रवि राजभर पुत्र लालचन्द्र राजभर  को पकड लेने तथा पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा शिवम राजभर पुत्र बुधई व मनीष राजभर पुत्र बिन्दू सा0 पिपरौला थाना दीदारगंज,जनपद आजमगढ़ द्वारा घटना कारित करने के पश्चात फरार होने के सम्बन्ध मे दाखिल किये कि दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 206/20 धारा 457/380 भा0द0वि0, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया।
आज दि0 14.12.2020  को उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वाछित वारण्टी रात्रिगश्त फूलेश तिराहा मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि ग्राम करुई चौराहे पर हुई चोरी से सम्बन्धित अभियुक्तगण कही जाने के फिराक में कुशलगाँव तिराहे पर खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहे हैं,यदि जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते उक्त सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 क्षेत्र में मामूर उनि0 श्री सच्चन राम मय हमराह जरिये दूरभाष अविलम्ब फूलेश तिराहा पहुँचने हेतु कहा गया,कुछ ही देर में उनि0 श्री सच्चन राम मय फोर्स फूलेश तिराहे पर आ गये ,जिन्हे मुखबिर खास की मंसा के अवगत कराते हुये  उनि0 मय हमराहीयान मुखबिर के कुशलगाँव तिराहे के पहले पहुँचकर सरकारी वाहन को आड़ में खड़ा कर अपने-आपको छिपते-छिपाते हुये कुशलगाँव तिराहे से कुछ पहले ही पहुँचा कि मुखबिर खास ने इशारा करके बताया कि तिराहे पर वह जो दो व्यक्ति खड़े है ये वही लोग हैं,और मुखबिर हट-बढ़ गया कि  उनि0मय हमराहीयान के एकबारगी दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग करके कुशलगाँव तिराहे पर खड़े उक्त दोनो व्यक्तिय़ो को पकड़ लिया गया ।पकड़े गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो क्रमशः अपना नाम शिवम राजभर पुत्र बुधई उर्फ दूधनाथ निवासी ग्राम पिपरौला थाना दीदारगंज,आजमगढ़ बताया ,जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुये लोबर के दाहिने जेब से एक अदद मोबाइल नोकिया कीपैड़ व बायी जेब से 800/- रुपया (एक नोट पाँच सौ की व एक नोट दो सौ व एक नोट सौ ) बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपने नाम मनीष कुमार पुत्र विन्दू राजभर निवासी ग्राम पिपरौला थाना दीदारगंज,आजमगढ़ बताया ,जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुये पैन्ट के दाहिने जेब से बायी जेब से 1000/- रुपया (दो नोट पाँच-पाँत सौ ) बरामद हुआ ।बरामद हुये मोबाइल व पैसे के बिषय मे कडाई से पूछताछ करने बताये कि साहब दिनांक 12/13.12.2020 की रात में हम दोनो व मेरे गाँव का रवि राजभर पुत्र लालचन्द्र राजभर ने मिलकर करुई तिराहे के पास एक घर में घुसकर यह मोबाइल व 3000 रुपया चुराया था,घर वाले जग गये थे,मेरे साथी रवि राजभर उपरोक्त को घर में ही पकड़ लिये थे,तथा हम दोनो लोग मौके मोबाइल व पैसै लेकर भाग गये थे, ।चुराये हुये रुपये में से 1200 रुपया खर्च हो गया हैं,यह जो रुपया हम दोनो लोगो के पास से बरामद हुआ हैं यह रुपया उसी में से बचा हुआ रुपया है । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त रवि राजभर पुत्र लालचन्द्र राजभर को पूर्व मे ही मौके से जनता द्वारा पकडा जा चुका है जिसे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया   अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी किया गया है । 

और नया पुराने