Breaking News

विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नही किसानों को गुमराह कर राजनीतिक भूमि तलाश रहें।-नीरज शेखर

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद व निज़ामाबाद विधानसभा के प्रभारी नीरज शेखर ने आजमगढ़ डाक बंगला में पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सम्मानित पत्रकारों को संबोधित किया। 
उन्होंने कहा की विपक्षी दल किसान बिल को लेकर किसानों व आम जनता को गुमराह कर रहे हैं, पहले किसानों के ऊपर पाबंदी थी कि वो अपनी उपज कही बाहर नही बेच सकता था, बिचौलियों पर निर्भर था, लेकिन ये जो कृषि सुधार कानून आया है इससे किसान स्वतंत्र हो गया है और अपनी उपज देश के किसी भी कोने में जहां उसे ज्यादा राशि मिलेगी वहां बेच सकता है।

किसानों को विपक्षी दल  गुमराह करना चाहते है इसके लिए तरह तरह के प्रयोग विपक्षी दल कर रहें हैं, विपक्षी दलों के पास सरकार का विरोध करने के लिए अब कोई मुद्दे नही बचे नहीं इसलिए अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को पाने के लिए यह हथकंडा अपना रहे हैं लेकिन देश के किसान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है, दिनांक 25 दिसम्बर, पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी किसान साथियों को संबोधित कर उनके भ्रम को दूर करेंगे व उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।
 श्री नीरज शेखर जी ने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसी 82 सीटें थी जिस पर पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा , ऐसी सभी सीटों पर पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है इसी क्रम में मुझे निजामाबाद विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है , निज़ामाबाद विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं में अपार  ऊर्जा है, 2022 के चुनाव में संगठन को और मजबूत करके निश्चित ही हम लोग ऋषि-मुनियों की धरती निज़ामाबाद में  कमल का फूल खिलाकर दुबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेंगे। 
प्रेस वार्ता में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिकांत राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहें। 
प्रेस वार्ता के उपरांत सांसद जी भाजपा के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के घर जमालपुर सिधारी पर भोजन कर मऊ जनपद में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक,मृगांक शेखर सिन्हा, मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी,  समर प्रताप सिंह धीरज, अमन श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

और नया पुराने