आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 दिसम्बर-- जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा मासिक निरीक्षण के क्रम में जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जेल की साफ-सफाई व कैदियों से खाने व रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यालय के रजिस्टर की भी जांच की गयी और निर्देश दिया गया कि कार्यालय के रजिस्टर को अपडेट रखें, इसमें लापरवाही नही होनी चाहिए। इसी के साथ ही कैदियों की चेकिंग भी की गयी कि किसी के पास मोबाइल या अवैध असलहा या नशा की कोई सामग्री तो नही है।
जनपद न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि कैदियों पर बराबर नजर रखें और उनकी मानीटरिंग करते रहें एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें, कैदियों को खाने व रहने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान दें। इसकी भी मानीटरिंग करें कि किसी भी कैदी के पास मोबाइल या असलहा या नशे की कोई सामग्री न हो। इसी के साथ ही उन्होने निर्देश दिया कि कैदियों का बराबर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें।
