Breaking News

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 दिसम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत ाएवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी (आरओ)/सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ), जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान/मतगणना हेतु निर्वाचन ड्यूटी के लिये जिले में स्थित विभागों/कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण Electionstaff Deployment (ESD) साफ्टवेयर में फीड कराये जाने के निर्देश दिये गये है तथा यह भी निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य के पर्यवेक्षण हेतु प्रभारी अधिकारी कार्मिक की नियुक्ति तत्काल कर दी जाए। आयोग द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आफिस इन्चार्ज से प्रपत्र-1 में सूचना दिनांक 22 दिसम्बर 2020 तक प्राप्त कर सम्बन्धित विभागों/कार्यालयो को लॉगिन आई-डी बनाकर उपलब्ध करायी जायेगी तथा विभाग/कार्यालयों द्वारा कर्मचारियों का विवरण प्रत्येक दशा में दिनांक 31 दिसम्बर .2020 तक फीड कराया जाएगा। 
उक्त के क्रम में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्त किया गया है तथा आदेशित किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 से प्राप्त आदेश/निर्देश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप समय से कार्य सम्पादित करायेगे। 
उन्होने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी मतदान/मतगणना कार्मिक नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, जिला विकास अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान/मतगणना कार्मिक नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों से अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची प्राप्त करने तथा उनका विवरण Electionstaff Deployment (ESD) साफ्टवेयर में फीड कराया जायेगा। इसी के साथ ही उक्त अधिकारियों द्वारा निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार कराना, समस्त मतदान स्थलों के लिये मतदान पार्टी का गठन करना, नियुक्ति आदेश तैयार कराना तथा उनका वितरण एवं प्रशिक्षण कराना, मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, समस्त मतदान कार्मिकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करना, उक्त कार्यों में लगाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा आवश्यक रिजर्व कार्मिकों की व्यवस्था की जायेगी।

और नया पुराने