आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 दिसम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रिओपन के सम्बन्ध में निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-बलवन्त के घर के आस पास, बनहरा, निजामाबाद, 2-अभिषेक कुमार राय के घर के आस पास, बैरमपुर, निजामाबाद, 3-शैलेश के घर के आस पास, जगदीशपुर गहनी, निजामाबाद, 4-स्वदेश के घर के आस पास, चकिया भगवानपुर, लालगंज, 5-श्राजेश मौर्या के घर के आस पास, भवतार चक भवतार, लालगंज, 6-अवनीश कुमार मिश्र के घर के आस पास, भागमलपुर, सदर, 7-राजकुमार यादव के घर के आस पास, मुजफ्फरपुर, सदर, 8-रामनरायन के घर के आस पास, लेडूपार, सगड़ी, 9-बालमुकुन्द सिंह के घर के आस पास, ताहिरपुर, सगड़ी, 10-बांकेलाल के घर के आस पास, मिल्लीपुर, फूलपुर, 11-मंगरू के घर के आस पास, सुम्हाडीह, फूलपुर, 12-रामकुमार के घर के आस पास, पवई, फूलपुर, 13-हरिहर के घर के आस पास, नीबी, सदर, 14-गणेश पाठक के घर के आस पास, एलवल, नगर पालिका परिषद आजमगढ, 15-बंशी के घर के आस पास, सिधौना, लालगंज, 16-अम्बिका यादव के घर के आस पास, भीरा, मार्टीनगंज, 17-सुन्नर के घर के आस पास, भिलौली आइमा, निजामाबाद, 18-गुलाब चन्द के घर के आस पास, मुस्लिमपट्टी, निजामाबाद, 19-सीतला प्रसाद राय के घर के आस पास, धर्मदासपुर, निजामाबाद, 20-सम्पत के घर के आस पास, नरावें, मार्टीनगंज, 21-फूलबदन के घर के आस पास, गौरा, मेहनगर, 22-बृजेश मौर्या के घर के आस पास, कटहन, मेहनगर, 23-शशिभूषण के घर के आस पास, हलुवाडीह, सदर, 24-रतन चैरसिया के घर के आस पास, सर्फद्दीनपुर, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़, 25-बासदेव के घर के आस पास, मुकुन्दपुर, निजामाबाद 26-ओमप्रकाश गुप्ता के घर के आस पास, सलेमपुर, सदर, 27-प्रांकुश राय के घर के आस पास, बैरमपुर, निजामाबाद, 28-जसवन्त के घर के आस पास, सुराई, निजामाबाद, 29-दलसिंगार के घर के आस पास, सुराई, निजामाबाद, 30-अशोक कुमार द्विवेदी के घर के आस पास, बिजौरा, सदर, 31-गुलाब चन्द के घर के आस पास, करऊत, सदर, 32-योगेश गुप्ता के घर से रामपति के खेत तक, लाटघाट, सगड़ी हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।