आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण व वॉछित,ईनामिया,चोरों की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.1.2021 को उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह का0विपिन सिंह के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन करते हुये कस्बा मुक्तिपुर मे मौजूद थे कि मुखबीर खास ने आकर सूचना दिया कि मु0अ0सं 304/2020 धारा 354,323,376,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है मुखबीर की इस सूचना पर उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह का0विपिन सिंह के अभियुक्त के घर ग्राम तिरहुतीपुर मे पहुचे तो मुखबीर ने एक व्यक्ति की ओर इशार करके हट गया पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति के पास पहुचे तो पुलिस टीम को देखकर भागना चाहा कि हमराहीगण की मदद से मौके पर ही समय 7.40 बजे पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अंतिम विन्द पुत्र रामअवध विन्द निवासी ग्राम तिरहुतीपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष बताया जिसको मुकदमा उपरोक्त का बोध कराते हुये हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अंतिम विन्द पुत्र रामअवध विन्द निवासी ग्राम तिरहुतीपुर थाना बरदह जनपद
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं 304/2020 धारा 354,323,376,504,506 भादवि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शमशाद अली का0 विपिन सिह
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 19 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।