आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़: अभियुक्त भागवत पुत्र रामधनी यादव सा0 हैदराबाद थाना रौनापार आजमगढ़ के विरूद्व थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ मे मु0अ0सं0 38/2017 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट मे अभियोग पंजीकृत है। जिसमे मा0 न्य़ायालय विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट आजमगढ़ द्वारा NBW जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांकः18.01.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष द्वारा मय फोर्स दबिश जा रही थी। दौरान दबिश NBW मा0 न्य़ायालय विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट आजमगढ़ मु0अ0सं0 38/2017 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांरण्टी अभियुक्त 1. भागवत पुत्र रामधनी यादव सा0 हैदराबाद थाना रौनापार आजमगढ़ को अभियुक्त के घर हैदराबाद से समय लगभग 11.05 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
भागवत पुत्र रामधनी यादव सा0 हैदराबाद थाना रौनापार आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. SO नवल किशोर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. का0 रितेश तिवारी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 ज्ञान प्रकाश सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. म0का0 अर्चना कुशवाहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
