Breaking News

राज्य स्तरीय महिला कबड्डी टीम में हुआ चयन, मंडल में प्रथम स्थान आने पर महिला खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बेटियों ने जनपद का नाम रोशन किया: सुभाष श्याम नरायन यादव (समाजवादी नेता)

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल पर शहीद आर यश पाल एकेडमी बनकटिया की महिला कबड्डी गोरखपुर मंडल की विजेता होने पर कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।

ग्रामीण खेल प्रतियोगिता गोरखपुर मंडल की महिला कबड्डी प्रतियोगिता बलिया जनपद के स्टेडियम में आयोजित रविवार 16 जनवरी को की गई। जिसमें आजमगढ़ मंडल की तरफ से महिला कबड्डी की टीम ने गोरखपुर मंडल की टीम को 35 - 12 से पराजित किया। प्रथम स्थान आने पर और प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर इंग्लिश प्राथमिक विद्यालय बनकटिया पर एकेडमी की महिला कबड्डी कि 30 खिलाड़ियों को समाजवादी युवा नेता सुभाष श्याम नारायन यादव ने ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
पूर्व में एकेडमिक की सुप्रिया पाल वह दीपमाला पटेल का हरियाणा प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हो होने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया। वही महिला कबड्डी की सुप्रिया पाल डिंपल यादव रंजना शिखा सुप्रिया प्रीति अंजू अंतिमा महिला कबड्डी की विजेता रही। जिनका लखनऊ के स्टेडियम में 16 फरवरी को प्रदेश स्तरीय खेल के लिए चयन किया गया।
इस मौके पर समाजवादी युवा नेता सुभाष श्याम नारायन यादव ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करने पर बधाई दी। और कहा कि- मुझे खुशी मिलती है जब इस क्षेत्र के बच्चे नाम रोशन करते हैं। आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि यह बच्चे जीत कर आये है।
यह बच्चियां खेल में भी अपना भविष्य बना सकती हैं जरूरत है तो मेहनत करने की। और अपना लक्ष्य बनाए रखने की बच्चियों के उज्जवल भविष्य की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।
आगे उन्होंने मीडिया को मौखिक रूप से बताया कि- गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा का विकास, युवाओं का बेहतर भविष्य मेरी प्राथमिकताओं में है। मैं अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम नारायन यादव के सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहा हूं। मेरे पिताजी क्षेत्र की समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रहे और असहाय व गरीबों की मदद करते रहे। क्षेत्र का विकास ही मेरे जीवन का लक्ष्य है।
अवधेश राय एसआई ने कहा कि- खेल जगत से मैं शुरू से ही जुड़ा रहा हूं, खिलाड़ियों को समय समय पर सही मार्गदर्शन मिले तो वह अपने मंजिल को जरूर पा सकते है। आज इन होनहार बच्चियों ने अपनी मेहनत के दम पर यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेंगी। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
बसंत पटेल रिटायर्ड एसआई ने कहा कि- खेल में हमारी भी रुचि रही है। कबड्डी टीम के कोच मुकेश गौड़ और रामा साहनी जो कि राष्ट्रीय खिलाड़ी है। इन्होंने अपने मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत के बाद इन बच्चियों को आज एक मुकाम तक पहुंचाया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि आने वाले समय में बच्चियां देश व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें। 
कार्यक्रम के अंत में आयोजक योगेंद्र पाल ने अतिथियों का आभार भी जताया और बच्चियों को जीत की बधाई दी।
इस दौरान युवा नेता सुभाष श्याम नारायन यादव, महिला कबड्डी कोच मुकेश गौड़ व  रामा साहनी, योगेंद्र पाल ,अवधेश राय, रामलेस पटेल , बसंत सिंह पटेल, शिवानंद यादव, राजेश यादव जिला (पंचायत क्षेत्र हाजीपुर) सहित दर्जनों की संख्या में उत्साहवर्धन के लिए लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने