आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा चौको बुजुर्ग मैं कार्यरत बीएलओ निलेश राय एवं ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील मुख्यालय पहुंचकर बिना किसी सूचना के कार्यालय में मतदाता सूची जमा करने के संबंध में तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक तहसीलदार सगड़ी को सौंपा।
तहसीलदार सगड़ी को पत्रक सौपते हुए मांग की गई की सही सूची मिलान करके वोटर लिस्ट को सम्मिलित किया जाए।
तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पहले की जमा लिस्ट को तलब कर इस लिस्ट से मिलान कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान मौके पर बीएलओ निलेश राय , सर्वेश यादव, शेष मणि प्रजापति, मुन्ना अहमद, रामनाथ चौहान, राजेश पासवान, राकेश यादव, रामचरण यादव, सहित सैकड़ों लोग लोग रहे।