आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: दिनांक 20.04.15 को वादी उदयभान पुत्र रूपई निवासी देवकली थाना गोला जनपद गोरखपुर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में अभियुक्तगणो द्वारा फर्जी व कूटरचित करना तथा असली के रूप में खतौनी पर प्रार्थी के पिता का नाम खारिज करवा कर अपना नाम दर्ज कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिए थे प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/15 धारा 419/420/467/468/471 IPC पंजीकृत किया गया था । विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में अंतिम रिपोर्ट संख्या 12/16 दिनांक 15.2.16 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया था। उक्त अंतिम रिपोर्ट को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0 11 आजमगढ़ द्वारा दिनांक 27.09.2019 को निरस्त करते हुये पुनः विवेचना हेतु प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर को आदेशित किया गया कि प्रस्तुत मामले की अग्रेतर विवेचना करना सुनिश्चित करें। माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में उक्त अभियोग की पुनः विवेचना की गयी।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण तथा वांछित/वारंटी/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 16.01.2021 को थानाध्यक्ष जीयनपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अमरनाथ यादव मय हमराह के थाना से रवाना होकर रात्रि गस्त तथा चेकिंग ड्यूटी , तलाश वांछित अभियुक्त करते हुये अभियुक्तगण राजकुमार यादव तथा अशोक कुमार यादव के घर पर दबिश दी गयी जो मु0अ0सं0 114/15 धारा 419/420/467/468/471 IPC में वांछित चल रहे हैं। अभियुक्तगण अपने घर पर दरवाजे पर मिले जिन्हे कारण गिरफ्तारी बताकर सुबह 7.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 114/15 धारा 419/420/467/468/471 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. राजकुमार यादव पुत्र स्व0 कोमल यादव निवासी देवारा खास राजा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. अशोक कुमार यादव पुत्रगण स्व0 कोमल यादव निवासी देवारा खास राजा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 अमरनाथ यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 सुरेश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 संजय गौड़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़