Breaking News

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर बिलरियागंज, रानी की सराय में कुल 11 नमूने किये संग्रहित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 जनवरी 2021 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आजमगढ़ की टीम ने जनपद में बिकने वाले समस्त मसालो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर रानी की सराय से रकेश ब्रांड रेड चिली पाउडर, बिलरियागंज से धनिया साबूत, राधिका मसाला उद्योग से धनिरया, मंगरैल, जीयनपुर से छोला मसाला, सब्जी मसाला, चुकुनपार से खुला मसाला, फैमिली किराना स्टोर से मिर्च पाउडर, अलिो से रेड चिली पाउडर एवं बिरयानी मसाला सहित कुल 11 नमूने संग्रहित किए गये। 
इसी के साथ ही जनपद मे संचालित ईट राइट चैलंेज कार्यक्रम मे अन्तर्गत समस्त खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम द्वारा सतत नियमित परिर्वतन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत जनवरी माह में अब तक 69 सर्विलांस नमूनांे के साथ ही सर्वाधिक 63 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए गये है। जिसकी जांच रिर्पोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के सुसंगत प्राविधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम मे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने