Breaking News

गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी साईकिल रेस प्रतियोगिता।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जनपद का कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग ले सकता है।

आजमगढ़ 25 जनवरी 2021 -- खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देषानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में ‘‘राश्ट्रीय मतदाता दिवस’’ के अवसर पर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों आदि को देष की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतन्त्र, निश्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाशा अथवा अन्त किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मत का अधिकार प्रयोग करने हेतु सपथ दिलायी गयी।

इसी के साथ ही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी, 2021 को गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में ओपेन पुरूष/महिला वर्ग मं 10 किमी0 साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 08ः30 बजे ध्वजारोहण होगा। ध्वजारोहण के पश्चात रेस प्रातः 09ः00 बजे सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर करतालपुर तिराहे से होते हुए फैजाबाद रोड पर रिटर्निंग प्वाइंट अनवरगंज बाजार से वापसी होते हुए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त होगी। इस प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है तथा जनपद का कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु दिनांक 26 जनवरी, 2021 प्रातः 08ः30 बजे तक निःशुल्क नामाकंन करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यालय के समस्त कर्मचारी मो0 जावेद अख्तर, अनुपम प्रजापति, एहतेशमुल हक, सुबास यादव एवं खेल संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 

और नया पुराने