आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 25 जनवरी 2021 -- उप निदेशक दिव्यांग जेपी सिंह ने बताया कि विकास खण्ड मुख्यालय अतरौलिया, आजमगढ़ में दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैशाखी, छड़ी, कृत्रिम अंग (हाथ/पैर) आदि उपलब्ध कराने हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आजमगढ़ द्वारा परीक्षण/चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें कुल 199 दिव्यांग जन उपस्थिति हुए कैम्पमें मेडिकल बोर्ड द्वारा 75 दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किये गये तथा विभाग द्वारा कैम्प में ट्राईसाइकिल हेतु 55 ,व्हीलचेयर 05, कान की मशीन 04, बैसाखी 20, दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ पैर के 40 दिव्यांगजनों का चयन किया गया। आज के कैम्प में मेडिकल बोर्ड टीम के डा0 ए0के0राय ,आर्थोसर्जन, डा0राजेश कुमार चक्रवर्ती, नेत्र सर्जन, डा0 हमीर सिंह, फिजिशियन, डा0 विधान चन्द विश्वास, ई0एन0टी0 सर्जन, डा0 शिवाजी सिहं, अधीक्षक सी0एच0सी0 अतरौलिया तथा दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग आजमगढ़ के वरिष्ठ सहायक श्री धर्मदेव भारती, आदि उपस्थित रहे। जनपद में विभाग द्वारा दिनांक 27 जनवरी को विकास खण्ड महराजगंज, 28 जनवरी को विकास खण्ड हरैया, 29 जनवरी को विकास खण्ड रानी की सराय, 30 जनवरी को विकास खण्ड अजमतगढ़ में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के लिए पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन/परीक्षण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है।
