आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-जीयनपुर
आज़मगढ़। शासन के मंशा के अनुरुप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्ति पूर्व ढ़ंग से सम्पन्न कराने जाने के क्रम मे क्षेत्राधाकारी सगडी अजय यादव की अध्यक्षता मे प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी द्वारा थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत सभी ग्राम सभा के जिला निवर्तमान पंचायत सदस्य , निवर्तमान प्रधान, सम्भावित प्रत्याशी व भावी प्रधान प्रत्याशी व अन्य सम्मानित लोगों की मीटिंग का आयोजन किया गया।
जिसमे सभी को शासन के मंशा के अनुरुप आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्ति पूर्वक ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने हेतु शासन के आदेशो-निर्देशो को विस्तार से बताया गया व सभी लोगो को शान्तिपूर्वक आगामी पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई।सभी लोगो को अवगत कराया गया कि- गाँव मे होने वाली छोटी से छोटी घटना, अबैध शराब व अबैध असलहा के सम्बन्ध मे किसी प्रकार की कोई भी जानकारी हो तो तुरन्त प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराये। मीटिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी सगडी, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर नन्द कुमार तिवारी व चौकी लाटघाट, चौकी अजमतगढ, चौकी इमिलिया क्षेत्र के समस्त पुलिस बल भी मौजूद रहे।

