आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पूरे दमखम से आप पार्टी लड़ेगी जिला पंचायत और विधानसभा का चुनाव।
अप्रत्याशित होगा चुनाव परिणाम।
आजमगढ़: जीयनपुर नगर पंचायत के कुरैश नगर स्थित सय्यद ज़ीशान मेंहदी के आवास पर आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी का जनपद में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
वही आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए आम आदमी पार्टी के युवा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी ने कहा कि- आम आदमी पार्टी अपने बलबूते पर विधानसभा 2022 का चुनाव लड़ेगी और जनता के बलबूते अप्रत्याशित प्रदर्शन करेगी। हम जिला पंचायत का चुनाव भी पूरी तैयारी और जोश के साथ लड़ने जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में जनता का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति करने वालों ने प्रदेश की जनता को केवल लूटा है। काम के नाम पर जनता को धोखा दिया गया है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के नाम पर प्रदेश की जनता ठगी गई है । मुसलमानों को मोहरा बनाकर समाजवादी पार्टी ने भी केवल वोट हासिल किया है। इस समाज और समुदाय के लिए कुछ भी नहीं किया है ।आप पार्टी समाज के हर वर्ग के हित और भलाई के लिए काम करेगी और आने वाले चुनाव में अपने बलबूते पर अप्रत्याशित परिणाम दिखाएगी।
वही प्रदेश सचिव सय्यद ज़ीशान मेंहदी ने कहा कि केन्द्र व राज्य में विराजमान भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल साबित होती आ रही है। और मात्र झूठे वादों के दम पर जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करती रहती है। लेकिन अब जनता पूरी तरह से जनविरोधी सरकार की नीतियो से परिचित है और आम जनमानस भी अब सत्ता में परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि गांव गांव घर घर जाकर आम आदमी पार्टी की दिल्ली में बनी सरकार की नीतियो से लोंगो को रूबरू कराए और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें।जिससे आने वाले चुनाव में संगठन पूरी मजबूती के साथ जनपद में भारी मतो से विजयी हो सके।
जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के के यादव, जीशान मेहंदी प्रदेश सचिव मंडल, आरपी राव जिलाध्यक्ष मऊ, अशोक यादव, सभाजी पटेल विधान सभा प्रभारी सगड़ी, संजय यादव ,अनिल चौहान फिरोजाबाद, रामजतन सिंह पटेल, सुफियान खान आदि लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सेदारी की।


