Breaking News

स्टेट जूनियर कबड्डी का चैंपियन बना आजमगढ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

11 टीमो ने किया प्रतिभाग।

कमिश्नर डीआईजी ने वितरित किये पुरुस्कार।

आजमगढ: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर पर 44 वी स्टेट जूनियर बालक जोन सी कबड्डी चैम्पियन शिप प्रतियोगिता का समापन देर शाम आजमगढ़ ने मऊ जनपद को 16-26 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। जबकि पहले सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने लखनऊ को 27 --13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो वही मऊ ने गोरखपुर को 40 -35 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि फाइनल मैच काफी रोमांचक और जोरदार हुआ। जिसमें आजमगढ़ में 26 अंक के साथ मऊ को 16 अंक पर ही संतोष करना पड़ा और आजमगढ़ नया जूनियर बालक स्टेट जोन सी चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेस्ट रीडर मऊ के प्रदीप और अजीत बेस्ट कैचर आजमगढ को दिया गया। इस दौरान कुल 11 टीमो ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।
जिसमें आजमगढ़ मऊ बलिया कुशीनगर महाराजगंज देवरिया सिद्धार्थ नगर बस्ती, गोरखपुर, फैज़ाबाद, लखनऊ आदि ने प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों को ट्राफी सहित अन्य पुरस्कार कमिश्नर विजय विश्वास पंत एवं डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने वितरित किए और खिलाड़ियों की प्रशंसा की इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने कहा कि- खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत तो होती रहती है, इससे घबराना नहीं चाहिए।
कबड्डी हमारे गांव का एक मजबूत खेल है और विश्व में भारत कबड्डी में अपना दबदबा बनाए रखा है। आप किसी भी क्षेत्र में रहे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के अवसर तलाशे। खेल से लोग फिट और स्वस्थ रहते हैं इसलिए हमें खेल पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा की कमी नहीं है।
सचिव कबड्डी संघ आजमगढ़ के प्रेम प्रकाश राय व कबड्डी कोच माया राय ने ग्रामीण अंचल में इस तरह के आयोजन को आयोजकों को बधाइयां दी। इस दौरान पंकज राय, कमलेश्वर सिंह, श्रवण कुमार यादव, प्रिंस, तारा प्रसाद यादव, प्रवेश प्रसाद, एहसान अहमद, अवनीश राय, लालजी यादव, शिव प्रकाश राय, पप्पू फ्री के रूप में बेस्ट परफॉर्मेंस किया।

और नया पुराने