Breaking News

मोहल्ला शिक्षा पर विशेष कार्य करने की जरूरत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कम्पोजिट ग्रांट के शत प्रतिशत उपभोग प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ।

आजमगढ: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी अजमतगढ़ पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के समस्त शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।और लोगो को मतदान करने के लिए निर्भीक होकर मतदान करने को जागरूक करने के लिए अपने आसपास जे मतदाताओं को जागरूक करने पर बल दिया गया। जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिल सके। इसके बाद मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई इसमें अनेक विद्यालयों द्वारा 14 इंडिकेटर्स को पूरा कर लेने के लिए उनकी प्रशंसा की गई एवं अन्य विद्यालयों को यथाशीघ्र 14 इंडिकेटर्स को संतृप्त करने हेतु निर्देशित किया गया और जो लोग इन 14 इंडिकेटरो पर अबतक गम्भीरता नही दिखाई उनपर कठोर कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया।कंपोजिट ग्रांट के शत प्रतिशत उपयोग करने और उसका उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका ,समृद्धि पुस्तिका,सहज पुस्तिका,प्रिंट रिच मटेरियल एवं गणित किट के साथ-साथ प्रेरणा लक्ष,प्रेरणा तालिका एवं प्रेरणा सूची का विभिन्न विद्यालयों में उपलब्धता की समीक्षा की गई एवं जिन विद्यालयों को यह सामग्रियां प्राप्त हो गई हैं उन विद्यालयों के कक्षा- कक्षों में इसे चस्पा करने तथा समस्त शिक्षकों द्वारा इन सामग्रियों का भरपूर अध्ययन करने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया।
दिनांक 1-2 2021 से प्रस्तावित प्रशिक्षण की रूपरेखा के विषय में चर्चा की गई। समस्त शिक्षक संकुल का न्याय पंचायत वार कार्य एवं दायित्व का निर्धारण किया गया एवं समस्त शिक्षक संकुल को निर्देशित किया गया कि- अपने कार्यों में दायित्वों का शत प्रतिशत और गंभीरता पूर्वक पालन करते हुए गावो में छात्रों के बीच जाकर मोहल्ला कक्षा को सही तरह से संचालित करते हुए जोर दिया जाय जिससे छात्रों का जो नुकसान कोविड 19 के चलते हो रहा है उसकी भरपाई की जाय जिससे छात्रों को समुचित शिक्षा दी जा सके। एबीएसए ने कहा कि जो अध्यापक सही कार्य नही करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, ए.आए.पी.गण कमल नयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, विमल प्रकाश, कुसुम पांडे के साथ- साथ दिनेश पांडेय, जर्रार हुसैन अंशु राय, मोनिका कुशवाहा, सुरेन्द्र मौर्य, ममता चौबे, धनंजय मिश्र, राम सिंह आदि शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।

और नया पुराने