आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 21 जनवरी-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना है, जिसके अन्तर्गत मतदाताओं को शपथ दिलायी जायेगी।
उन्होने समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अपने विभाग/कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को दिनांक 25 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे एक स्थान पर एकत्रित करके शपथ ग्रहण करायें।
