Breaking News

चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन आदि उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 जनवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जनपद में ब्लाक स्तर पर कैम्पों के माध्यम से चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन एवं दृष्टिहीन छड़ी आदि उपकरणों का वितरण, जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाना है। 
उक्त के क्रम में चिन्हांकित समस्त पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन एवं दृष्टिहीन छड़ी आदि उपकरणों का वितरण किये जाने हेतु तिथिवार विकास खण्डों पर शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फूलपुर विकास खण्ड परिसर में 03 फरवरी 2021, मार्टीनगंज विकास खण्ड परिसर में 05 फरवरी 2021, कोयलसा विकास खण्ड परिसर में 08 फरवरी 2021, बिलरियागंज विकास खण्ड परिसर में 10 फरवरी 2021, तहबरपुर विकास खण्ड परिसर में 12 फरवरी 2021, पल्हनी विकास खण्ड परिसर में 15 फरवरी 2021 तथा मेंहनगर विकास खण्ड परिसर में 17 फरवरी 2021 को 11ः30 बजे से 2.30 बजे तक कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। 
उक्त तिथियों में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

और नया पुराने