Breaking News

टैंकर से घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासीनी सोनाली विश्वकर्मा भतीजी पुत्री स्व० राजेश विश्वकर्मा दिनांक 28/12/2020 को सोनाली विश्वकर्मा उम्र 17 साल अपने चचेरे भाई के साथ मोटर साइकिल से आजमगढ़ सदर हास्पिटल मे मरीज देखने जा रही थी।  कंधरापुर थाना क्षेत्र के मद्दोपुर मंदिर के सामने अचानक तेज रफ्तार से आ रहै टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सोनाली गम्भीर रूप से घायल हो गई। टैंकर चालक ने दुघर्टना के बाद भागने का प्रयास किया लेकिन वहाँ मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गाड़ी पकड़ कर 100 नम्बर को तत्काल सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन  को कब्जे में लेते हुए कंधरापुर थाने में बंद कर दिया। 

उधर गम्भीर रूप से घायल सोनाली विश्वकर्मा को जिला सरकारी हास्पिटल मे भर्ती कराए गया। जहां पर हालत ठीक न होने के कारण डाक्टरों ने उसको BHU के लिए रेफर कर दिया। लेकिन आर्थिक कमजोरी के चलते परिजनों ने सोनाली को जनपद के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। कल हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टर ने शारदा पाली क्लीनिक सिधारी भेज दिए वहाँ डाक्टर ने आज सुबह BHU के लिए रेफर कर दिया। रास्ते मे जाते वक्त बेलइसा मे सोनाली की मृत्यु हो गई। परिजनो का आरोप है कि- इतने दिन तक कन्धरापुर थाने मे उनकी एसएआर तक नही ली गई। सूचना के बाद भाजपा नेता राधेश्याम सिंह गुड्डू ने इस मामले को पुलिस अधीक्षक से अवगत कराया, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद महराजगंज के भैरव बाबा के यहाँ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

और नया पुराने