आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 12 जनवरी-- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया है कि नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना हेतु संस्थाओं को छात्र/छात्राओं के डाटा को पुनः सत्यापित किये गये हैं, जिसके अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं द्वारा दिनांक 31 दिसम्बर तक अपने जिन छात्र/छात्राओं के आवेदन को अग्रसारित किया है उन आवेदनों को भारत सरकार द्वारा पुनः संस्था की लॉगिन पर वापस प्रेषित किया गया है जिसका पुनर्सत्यापन संस्था स्तर से किया जाना है। इस पुनर्सत्यापन के अन्तर्गत संस्थाओं को छात्रों द्वारा अपने आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी व उसमें संलग्न समस्त अभिलेखों का संस्था के रिकार्ड से मिलान करना है, साथ ही आय प्रमाण पत्र, वर्ग प्रमाण पत्र, मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि समस्त अभिलेखों को विधिवत सत्यापन करने के उपरान्त ही संस्थाओं को छात्र/छात्राओं के आवेदनों को पुनर्सत्यापन करना है। इस सत्यापन में यदि कोई आवेदन पत्र अवैध पाया जाय तो उसे संस्था द्वारा तत्काल रिजेक्ट कर दिया जाय, जबकि आवेदन यदि पुनर्सत्यापन उपरान्त सही पाया जाय और कोई अभिलेख यथा आय प्रमाण पत्र, आधार आदि संलग्न नहीं है या कोई मानवीय त्रुटि है तो उन आवेदनों को संस्था द्वारा अपनी लॉगिन से डिफेक्टिव आप्शन से डिफेक्ट कर दिया जाय, ताकि पात्र लाभार्थी अपनी त्रुटियों को सही भी कर सके।
उन्होने जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं को जिनके द्वारा भारत सरकार छात्रवृत्ति अन्तर्गत एनएसपी पोर्टल से आवेदनों को अपनी लॉगिन से अग्रसारित किया गया है, उनको अवगत कराया है कि अपनी लॉगिन पर भारत सरकार द्वारा पुनर्सत्यापन हेतु प्रेषित डाटा का भलीभांति परीक्षण करते हुए रिजेक्ट अथवा डिफेक्टिव करना सुनिश्चित करें एवं अग्रसारित आवेदनों की हार्ड कापी कार्यालय के निर्देशानुसार कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।