आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मेहनगर
आज़मगढ़: दिनांक 21.11.2020 को श्री जितेन्द्र चौहान पुत्र छतिश चौहान सा0 तिलमापुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ थाना मेहनगर पर शिकायत दर्ज करायी कि अभियुक्तगण द्वारा छठ पर्व कार्यक्रम तिलमापुर ताल से वापस आते समय जमीन संबंधी मुकदमा बाजी की रंजिश को लेकर बृजेश के सीने में चाकू मारने लगे जिसमें बीच-बचाब हेतु आये रवि, विश्वजीत,सुनील को भी चाकू मारना व लाठी डण्डा,लात घूसा से मारना पीटना जिससे सुनील के बेहोश हो जाने के संबंध मे मु0अ0सं0 192/20 धारा 147/323/324/308/504/506 भादवि बनाम 1. प्रदीप 2. विजय बहादुर चौहान पुत्र गण बृजभान चौहान 3. प्रहलाद चौहान पुत्र विक्रम चौहान 4. लालचन्द्र पुत्र विशेषर चौहान 5. मोहन पुत्र सुदर्शन 6. बृजभान पुत्र अमृत चौहान निवासी तिलमापुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया था ।
जिसमे अभियुक्त 1. प्रदीप 2. विजय बहादुर चौहान पुत्रगण बृजभान चौहान 3. प्रहलाद चौहान पुत्र विक्रम चौहान को गिरफ्तार कर दिनांक 14.12.2020 को जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण तथा वांछित/वारंटी/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत मु0अ0सं0 192/20 धारा 147/323/324/308/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 पंकज यादव मय हमराह हे0का0 अशोक सिंह के क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास के सूचना मिली की मु0अ0सं0 192/20 धारा 147/323/324/308/504/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त वाराणसी जाने की फिराक मे सेर्रा पुलिया पर खड़ा है कि सूचना पर विश्वास करके मय मुखबीर के प्रस्थान कर सेर्रा पुलिया पर पहुचे तो मुखबीर खास ने दूर से इशारे से बताया कि जो व्यक्ति पुलिया पर खड़ा है वही व्यक्ति है। कि पलिस टीम पुलिया पर पहुच कर खड़े व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मोहन चौहान पुत्र सुर्दशन चौहान सा0 तिलमापुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया। जामा तलाशी ली गयी तो पैन्ट से दाहिने जेब से एक अदद घटना मे प्रयुक्त नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामद चाकू को कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता तस्दीक कर जुर्म से अवगत कराते हुए समय करीब 9.05 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 192/20 धारा 147/323/324/308/504/506 भा0द0वि0
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहन चौहान पुत्र सुर्दशन चौहान सा0 तिलमापुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद नाजायज चाकू बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 पंकज यादव ,हे0का0 अशोक सिंह